दरभंगा, जनवरी 9 -- दरभंगा। सदर थाना क्षेत्र के खरथुआ टाटा ईंट भट्ठा के पास गत छह जनवरी की अलसुबह कथित रूप से एक पिकअप से 160 कार्टन अंडा लूट मामले का पुलिस ने खुलासा कर लिया है। पिकअप चालक ने ही पूरी घटना की साजिश रची थी। उसने अपने चार सहयोगियों के साथ अंडे को दूसरी पिकअप पर अनलोड कर दिया। इसके बाद उसने अपराधियों द्वारा अंडा लूट लिए जाने का नाटक किया। हालांकि थानाध्यक्ष मनोज कुमार की सूझबूझ से वह अपने मंसूबे में कामयाब नहीं हो सका। खरथुआ गांव में सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर पहले एक खाली पिकअप, बाद में अंडा लदी पिकअप जाती मिली। अपराधियों द्वारा लूटे गए चालक के मोबाइल का लास्ट लोकेशन मैठी टोल प्लाजा मिला, जबकि उसने पुलिस को बताया था कि घटनास्थल पर ही अपराधियों ने उसका मोबाइल छीनकर स्विच ऑफ कर दिया था। चालक द्वारा बताए गए घटना के समय एवं मैठी ...