मोतिहारी, जून 8 -- मोतिहारी। कचहरी चौक स्थित आंबेडकर गोलंबर में लापरवाह पिकअप चालक ने अहले सुबह टक्कर मार दी। टक्कर मारते हुये जगदम्बा मंदिर के समीप गेट पर गाड़ी रुक गयी। इस दौरान चौक से गुजर रहे बाइक सवार उसकी चपेट में आ गया और जख्मी हो गया। बाइक सवार का बांह टूट गया है। उसे चोट भी लगी है। राहगीरों ने जख्मी बाइक सवार को इलाज के लिये निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं पिकअप चालक गाड़ी छोड़कर फरार हो गया है। पिकअप पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है। वहीं अम्बेदकर गोलम्बर का नीचे का हिस्सा कुछ दूरी में क्षतिग्रस्त हुआ है। यह भी पढ़ें- पिकअप चालक ने आंबेडकर गोलंबर में टक्कर मारी राहगीरों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर ट्रैफिक पुलिस व नगर थाने की पुलिस पहुंचकर क्षतिग्रस्त पिकअप को सड़क से हटवाया। उसके बाद आवागमन चालू हुआ। क्षतिग्रस्त पि...