सुल्तानपुर, मार्च 15 -- दोस्तपुर, संवाददाता। थाना क्षेत्र में हुई सड़क दुर्घटना के मामले में घायल महिला के पुत्र की तहरीर पर पुलिस ने पिकअप चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। भीलमपुर निवासी ललित सिंह यादव ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 11 मार्च की शाम उनकी मां कौशिल्या देवी दोस्तपुर-सूरापुर मार्ग पर सड़क किनारे से खेत जा रही थीं। तभी तेज रफ्तार पिकअप ने उन्हें टक्कर मार दी। अनियंत्रित पिकअप आगे जाकर पलट गई। दुर्घटना में महिला गंभीर रूप से घायल हो गईं। इसी दौरान पिकअप ने बाइक सवार ललई निषाद निवासी बसहां (अरगूपुर) को भी टक्कर मार दी, जिससे वह भी घायल हो गए। दोनों घायलों का उपचार चल रहा है। थाना प्रभारी अनिरुद्ध कुमार सिंह ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ ...