प्रतापगढ़ - कुंडा, मई 2 -- रखहा, हिन्दुस्तान संवाद। एक सप्ताह पूर्व टेंट हाउस का सामान पहुंचाने जा रहे पिकअप चालक पर जानलेवा हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया था। गंभीर हालत में उसे मेडिकल कॉलेज से प्रयागराज रेफर कर दिया गया था। उसके पिता की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज किया है । कंधई थाना क्षेत्र के कस्बा निवासी सालिक राम सोनी ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसका बेटा लवकुश सोनी बाजार के एक टेंट हाउस संचालक का पिकअप चलाता है। 25 अप्रैल की शाम 7 बजे लवकुश टेंट हाउस का सामान बुकिंग वाले के यहां पहुंचाने जा रहा था। कस्बे के समीप मालवाहक का डीजल खत्म हो गया तो वह वाहन खड़ा करके हृदय नारायण मिश्र की दुकान पर डीजल ले रहा था। आरोप है कि इसी दौरान दुकान पर पहले से मौजूद थाना क्षेत्र के प्रगासपुर निवासी राम लाल प्रजापति ने लवकुश सोनी के ऊपर लोहे...