गोड्डा, जून 14 -- महागामा, एक संवाददाता, महागामा गोड्डा मुख्यमार्ग स्थित बसुआ चौक में शनिवार की सुबह पिकअप गाड़ी की चपेट में आने से एक व्यक्ति बुरी तरह घायल हो गया।स्थानीय लोगों की मदद से घायल को रेफरल अस्पताल लाया गया। जहां मौजूद डॉक्टर के द्वारा जांच पड़ताल कर घायल को मृत घोषित कर दिया गया।मृतक की पहचान चुनका रविदास,उम्र तकरीबन 60 वर्ष,पिता स्वर्गीय मेघु रविदास,ग्राम महागामा निवासी के रूप में की गई है।घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दी गई।सूचना पाकर मृतक के परिजन अस्पताल पहुंचे।साथ ही परिजन चुनका के शव को देखकर फुट फुट कर रोने लगे।इस घटना के बाद पूरे इलाके में आक्रोश का माहौल बन गया। वहीं परिजनों और ग्रामीणों ने बसुआ चौक पर शव रखकर मुख्यमार्ग को बाधित कर दिया।साथ ही प्रशासन से मुआवजे की मांग करने लगे।मुख्यमार्ग बाधित होने के कारण सड़क क...