मिर्जापुर, मई 1 -- मिर्जापुर, संवाददाता राजगढ़ थाना क्षेत्र के सेमरी गांव के पास पिकअप के धक्के से बाइक सवार म्यूजिक टीचर की मौत हो गई।पुलिस शव के पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मड़िहान थाना क्षेत्र के मरचा गांव निवासी 34 वर्षीय सर्वेश कुमार सिंह सोनभद्र स्थित एक निजी कॉलेज में म्यूजिक टीचर थे। सर्वेश कुमार सिंह ढोलक वादक थे। देवी जागरण का प्रोग्राम भी करते थे। गुरुवार की रात चुनार स्थित डगमगपुर में देवी जागरण का प्रोग्राम करने गए थे। यहां से शुक्रवार की सुबह बाइक से वापस अपने घर मरचा गांव आ रहे थे। जैसे ही राजगढ़ चुनार मार्ग पर सेमरी गांव के पास पहुंचे। तभी सामने से आ रहे तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक सवार म्यूजिक टीचर सर्वेश कुमार सिंह को धक्का मार दिया। हादसे में म्यूजिक टीचर गंभीर रूप से जख्मी हो गए। मौके पर जुटे लोगों ने घायल टीचर को सामु...