बक्सर, जून 13 -- डुमरांव, संवाद सूत्र। स्थानीय थाना क्षेत्र के एनएच 120 सड़क स्थित टेढ़की पुल के समीप शनिवार को पिकअप के धक्के से बाइक सवार गंभीर रूप से जख्मी हो गया। इस घटना के बाद पिकअप चालक अपने वाहन को छोड़कर फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और राहगीरों के सहयोग से जख्मी को अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया। इसके बाद पिकअप को जब्त कर चालक की खोजबीन शुरू कर दी है। जख्मी बाइक सवार की पहचान कोरानसराय निवासी पवन कुमार वर्मा के पुत्र आदित्य वर्मा के रूप में हुई है। अनुमंडल अस्पताल में डॉक्टरों द्वारा जख्मी युवक का प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर किया गया है। डॉक्टरों के अनुसार जख्मी की हालत गंभीर बताई जाती है। राहगीरों ने बताया कि युवक अपने बाइक पर सवार होकर कोरानसराय से डुमरांव आ रहा था। इसी दौरान विपरीत ...