सोनभद्र, मई 22 -- करमा, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय थाना क्षेत्र के खैराही बाजार में शुक्रवार की सुबह पिकअप के धक्के से बाइक सवार एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। वह ढोल बाजाकर बाइक से अपने घर लौट रहा था।करमा थाना क्षेत्र के सिरसिया केकराही गांव निवासी 45 वर्षीय राजू भारती पुत्र जोधन भारती शुक्रवार की सुबह किसी कार्यक्रम में ढोलक जाने के लिए घर से निकला था। जैसे ही वह बाइक से खैराही बाजार में पहुंचा। इसी दौरान केकराही से करमा की तरफ तेज गति से जा रहे पिकअप ने उसे पीछे से धक्का मार दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद पिकअप चालक वाहन लेकर फरार हो गया। उधर आसपास के लोगों की मौके पर भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र करमा में भर्ती कराया गया। करमा अस्पताल में डाक्टरों ने प्राथमिक इलाज के...