पिकअप के धक्के से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल
चंदौली, जून 26 -- नियामताबाद(चंदौली), हिन्दुस्तान संवाद। अलीनगर थाना क्षेत्र के पीडीडीयू नगर चकिया मार्ग पर जगदीशपुर भटरिया गांव के समीप गुरुवार की देर रात बाईक और पिकअप की टक्कर हो गई। इसमें बाईक सवार ताराजीवनपुर निवासी 35 वर्षीय संजय कुमार गम्भीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची अलीनगर पुलिस ने घायल को एम्बुलेंस से जिला अस्पताल भेज दिया। जहां हालत गंभीर होने पर उसे ट्रामा सेन्टर रेफर कर दिया। वही नशे में धुत पिकअप चालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया और वाहन चालक को मय वाहन थाने ले गई।इस बाबत अलीनगर थाना प्रभारी निरीक्षक घनश्याम शुक्ला ने बताया कि देर रात एक्सिडेंट की सूचना मिली थी। यह भी पढ़ें- गोगरी: पिकअप की टक्कर से बाइक चालक घायल, रेफर पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल भेज दिया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.