पिकअप के धक्के से बाइक सवार एक की मौत, एक गंभीर
सोनभद्र, अप्रैल 30 -- चोपन, हिन्दुस्तान संवाद। जुगैल थाना क्षेत्र के परसीदहिया टोला में गुरुवार की दोपहर पिकप के धक्के से बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों एक ही बाइक पर सवार होकर जुगैल के बैलगड़ी से वापस अपने घर लौट रहे थे। चोपन थाना क्षेत्र के करगरा गांव निवासी 50 वर्षीय राजेन्द्र प्रजापति पुत्र भगत प्रजापति अपने साथ रामसुंदर पुत्र दुखती के साथ बुधवार को जुगैल के बैलगड़ी गांव में शादी समारोह में शामिल होने गए थे। गुरुवार की दोपहर वे वापस अपने घर लौट रहे थे। जैसे ही वे जुगैल के परसीदहिया टोला के पास पहुंचे, सामने से आ रहे पिकअप ने उन्हें धक्का मार दिया। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर दोनों को चोपन सीएचसी लाया गया। चोपन अस्पताल में डाक्टरों ने जांच के बाद राजेन्द्र क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.