चंदौली, फरवरी 18 -- सकलडीहा। कोतवाली क्षेत्र के चतुर्भुजपुर रेलवे क्रासिंग के समीप भोजापुर मार्ग पर पिकअप के धक्का से 45 वर्षीय रिक्शा चालक गंभीर रूप से घायल होगया। घटना के बाद ग्रामीणों ने पिकअप और चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। जामडीह गांव निवासी श्याम सुंदर उर्फ मोलई राजभर चतुर्भुजपुर शिव मेला से पत्थर का ओखल लादकर शिवगढ़ जा रहा था। इसी बीच पीछे से पिकअप चालक एक बोलरों को धक्का मारते हुए ट्राली चालक को धक्का मार दिया। जिसकी हालत गंभीर है। पुलिस ने सीएचसी भेजा है। जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। घटना को लेकर परिजन परेशान है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.