मुजफ्फर नगर, अप्रैल 12 -- ककरौली। थाना ककरौली क्षेत्र के मोरना-जानसठ मार्ग पर चौरावाला गांव के पास शनिवार सुबह पिकअप गाड़ी की साइड लगने के बाद तेज रफ्तार कार पलट गई। मौके पर चीख-पुकार मच गई। हादसे में कार सवार नौ मजदूर और पिकअप में सवार दो अन्य युवक घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एम्बुलेंस की सहायता से घायलों को अस्पताल भिजवाया। सहारनपुर जिले के देवबंद थानाक्षेत्र के खटौली गांव निवासी गौतम शनिवार को अपनी जाइलो कार में गांव निवासी अशोक कुमार, प्रवेश, आशीष, राकेश, विनीत, दीपक, ईशम सिंह, पप्पू को बैठाकर बिजनौर जा रहा था। कार सवार सभी युवक बिजनौर में मजदूरी करने जा रहे थे। उधर, भोपा क्षेत्र के पटौली गांव निवासी पिकअप गाड़ी चालक शाहबुद्दीन अपने भाई नाजिम के साथ चौरावाला में मुर्गा सप्लाई करके मोरना जा रहा था। मोरना-जानसठ मुख्य मार्ग पर च...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.