गाजीपुर, अप्रैल 18 -- देवकली ( गाजीपुर)। रामपुर माझां थाना क्षेत्र के गाजीपुर वाराणसी फोरलेन हाइवे देवकली कट पर सुबह 8 बजे नंदगंज की ओर से सीमेन्ट लदी पिकअप ने दो मोटरसाकिल में टक्कर मार दी। जिससे देवकली निवासी 50 वर्षीय विजयशंकर राम, सात वर्षीय रामप्रवेश मौर्य और डा. धर्मेन्द्र मौर्य घायल हो गये। जानकारी के अनुसार विजयशंकर व डा. धर्मेन्द्र अपने बच्चे को सोन्हुली पब्लिक स्कूल में छोङने के लिए मोटरसाइकिल से जा रहे थे। इसी दौरान पिकअप ने टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद पिकअप समेत चालक भाग निकला।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...