पिकअप की ठोकर से बाइक सवार युवक की मौत, कोहराम
कुशीनगर, सितम्बर 10 -- कप्तानगंज, हिन्दुस्तान संवाद। कप्तानगंज-बोदरवार मार्ग पर पटखौली गांव के समीप बुधवार की शाम छह बजे पिकअप की ठोकर से बाइक सवार 30 वर्षीय युवक की मौके पर मौत हो गई। बाइक पर सवार दूसरा युवक बाल-बाल बच गया। दुर्घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने पिकअप को घेर लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने वाहन को अपने कब्जे में ले लिया।
दुर्घटना का विवरण राहुल यादव (30) पुत्र श्रवण यादव निवासी बड़हरा नागा टोला भीस्वा उर्फ दर्जिया कप्तानगंज बाइक से अपने गांव जा रहा था। उसके साथ एक अन्य युवक भी बाइक पर बैठा था। दोनों पटखौली गांव के समीप पहुंचे थे कि मोड़ के पास गोरखपुर की ओर से आ रही पिकअप से बाइक की भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक के पुर्जे अलग-अलग हो गए और राहुल गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर जुटे ग्रामीणों की सूच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.