देवरिया, अप्रैल 2 -- देवरिया, निज संवाददाता। उपनगर सलेमपुर स्थित पेट्रोल पंप के समीप बुधवार की शाम पांच बजे पिकअप की ठोकर से बाइक सवार दो युवक घायल हो गए, जिसमें गंभीर रूप से घायल एक युवक को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है, जबकि दूसरे का उपचार सीएचसी में कराया गया। घटना के बाद भाग रहे पिकअप को पुलिस ने पकड़ लिया। भटनी थाना क्षेत्र के मोतीपुर गांव निवासी राकेश श्रीवास्तव (44) पुत्र वृजकिशोर लाल श्रीवास्तव अपने मित्र अखिलेश पाण्डेय (25) पुत्र अजय पाण्डेय के साथ बाइक से रसोई गैस सिलेंडर लेने सलेमपुर गए थे। वह सिलेंडर लेकर देर शाम वापस लौट रहे थे, इसी बीच सलेमपुर स्थित पेट्रोल पंप के पास पिकअप ने पीछे से ठोकर मार दिया, जिससे बाइक सवार दोनों युवक घायल हो गए। आसपास के लोगों की सूचना पर पहुंचे पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ...