मधुबनी, मार्च 14 -- खजौली। खजौलीझ्रकलुआही मुख्य सड़क पर इनरवा गांव के समीप शनिवार की शाम एक अनियंत्रित पिकअप ने बाइक सवार दो युवकों को ठोकर मार दी और चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। इस सड़क हादसे में बाइक पर सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों एवं राहगीरों की मदद से दोनों घायलों को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खजौली पहुंचाया गया। घायल युवकों की पहचान ठाहर गांव निवासी प्रवीण मिश्रा उर्फ राजेश और श्रवण कुमार दास के रूप में हुई है। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद प्रवीण मिश्रा उर्फ राजेश की स्थिति गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए उसे सदर अस्पताल मधुबनी रेफर कर दिया। वहीं दूसरे घायल का इलाज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में किया जा रहा है। घटना के बाद कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। स्थानीय ...