पिकअप की ठोकर से ऑटो सवार दंपती समेत तीन जख्मी
आरा, अप्रैल 28 -- आरा, हि.सं.। आरा-सासाराम स्टेट हाईवे पर गड़हनी थाना क्षेत्र के बगवा गांव के समीप मंगलवार की सुबह पिकअप ने एक ऑटो में ठोकर मार दी। उसमें ऑटो सवार दंपती समेत तीन लोग गंभीर रूप से जख़्मी हो गए। सभी का इलाज सदर अस्पताल में कराया गया। घायलों में चरपोखरी थाना क्षेत्र के बड़हरा गांव के निवासी 30 वर्षीय पंकज कुमार चौधरी, उसकी 27 वर्षीया पत्नी प्रिया देवी और पांच वर्षीय पुत्र प्रीतम कुमार शामिल है। परिजनों ने बताया कि पंकज कुमार चौधरी अपनी पत्नी प्रियंका देवी और पुत्र प्रीतम कुमार के साथ ऑटो द्वारा अपने गांव से आरा जा रहे थे। इस दौरान बगवा गांव के समीप पीछे से आ रहे पिकअप ने ऑटो में टक्कर मार दी। इससे तीनों गंभीर रूप से जख्मी हो गए। तब परिजन की ओर से उन्हें इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया। ............
हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.