पिकअप की ठोकर से ई-रिक्शा पलटा, महिला समेत दो घायल
बस्ती, अक्टूबर 3 -- बस्ती। रामजानकी मार्ग पर ललहवा स्थित आदर्श पुस्तक मंदिर के पास पिकअप की ठोकर से एक ई-रिक्शा पलट गया। हादसे में ई-रिक्शा चालक समेत उसमें सवार एक महिला घायल हो गई। दोनों घायलों को निजी चिकित्सक के यहां उपचार के लिए ले जाया गया। दुबौलिया थानाक्षेत्र के महुआडांड गांव निवासी गोदावरी उपाध्याय (80) चिलमा बाजार से ई-रिक्शा पर सवार होकर अपने घर जा रही थीं। ई-रिक्शा सिरसिया निवासी धीरज सिंह (45) चला रहे थे। बताया जा रहा है कि ललहवा स्थित आदर्श पुस्तक मंदिर के पास पहुंचते ही एक पिकअप ने ई-रिक्शा को ठोकर मार दिया। ठोकर लगने से ई-रिक्शा सड़क पर पलट गया, जिससे गोदावरी उपाध्याय और चालक धीरज सिंह घायल हो गए। घटना की सूचना पर डेईडीहा चौकी की पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने दुर्घटना के संबंध में आसपास के लोगों से भी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.