देवरिया, मई 4 -- मईल, हिन्दुस्तान संवाद। रविवार शाम पिकअप की ठोकर से ई-रिक्शा चालक घायल हो गया। आस पास के लोगों ने भागलपुर पीएचसी पहुंचाया। मईल थाना क्षेत्र के कस्बा निवासी राजू शाह पुत्र सुहेल शाह सहिया से सवारी लेकर भागलपुर आ रहा था। अभी वह बलिया उत्तर गांव के पास पहुंचा था कि भागलपुर से तेज रफ्तार रहे पिकअप ने ठोकर मार दिया। जिससे राजू गंभीर रुप से घायल हो गया।आस-पास के लोगों ने उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भागलपुर पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने स्थिति गंभीर देख देवरिया रेफर कर दिया। डॉ अंकेश गौतम ने बताया कि युवक के सर में और चेहरे पर गंभीर चोट है देवरिया भेज दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...