भागलपुर, जनवरी 24 -- खैरा। निज संवाददाता खैरा-सोनो मुख्य सड़क पर स्थित सिंगारीट़ाड़ गांव के पास शनिवार की सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में लगभग 50 वर्षीय अधेड़ की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान जितझिंगोई गांव निवासी जगदीश मांझी के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि जगदीश मांझी साईिकल से मजदूरी करने के लिए सिंगारीटांड़ गांव जा रहे थे। खैरा की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। मृतक को तीन पुत्र राम मांझी 23 वर्ष, माइकल मांझी 14 वर्ष, विकास मांझी 12 वर्ष एवं दो पुत्री मकेश्वरी देवी 25 वर्ष, लाली कुमारी 12 वर्ष का रो-रोकर बुरा हाल है। टक्कर इतनी भीषण थी कि जगदीश मांझी ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद सिंगारीटंाड़ चौक पर अफरा-तफरी मच गई और देखते ही देखते मौके पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.