आजमगढ़, जून 15 -- मिल्कीपुर, हिन्दुस्तान संवाद। पवई थाना क्षेत्र के शाहमर्दानपुर गांव के समीप रविवार की सुबह पिकअप की टक्कर से ट्रैक्टर संग कंक्रीट मिक्सर मशीन पलट गई। ट्रैक्टर के नीचने दबने से चालक घायल हो गया। जबकि अन्य मजदूर बाल-बाल बच गए। घायल ट्रैक्टर चालक को पवई सीएची में भर्ती कराया गया है।अंबेडकर नगर जनपद के जैतपुर थाना क्षेत्र के वल्लीपुर गांव निवासी 30 वर्षीय सोनू ट्रैक्टर चालक है। वह छत ढलाई के कंक्रीट मिक्सर मशीन ट्रैक्टर में टोचन कर रविवार की सुबह शाहमर्दनपुर गांव जा रहा था। ट्रैक्टर पर पांच अन्य मजदूर भी बैठे हुए थे। शाहमर्दनपुर गांव के पास पहुंचे थे। यह भी पढ़ें- पिकअप की टक्कर से ट्रैक्टर सहित ढलाई मशीन पलटी, चालक घायल तभी पीछे से आ रही पिकअप ने कंक्रीट मिक्सर मशीन में टक्कर मार दिया। जिससे ट्रैक्टर सहित मिक्सर मशीन पलट गई...