इटावा औरैया, मार्च 9 -- आगरा-कानपुर नेशनल हाईवे पर कठफोरी के पास सोमवार तड़के तिलक समारोह से लौट रही एक वैन को पिकअप ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि वैन अनियंत्रित होकर पलट गई और बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में वैन में सवार 12 वर्षीय किशोर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य लोग घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया। किशोर की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। बसरेहर क्षेत्र के चिक बस्ती निवासी 12 वर्षीय अनिकेत उर्फ बिट्टू पुत्र अशोक कुमार कठेरिया अपने दोस्त देवेंद्र पुत्र रामवरन निवासी ववनपुरा के साथ इकदिल क्षेत्र के चितभवन गांव निवासी हरगोविंद की बहन के तिलक कार्यक्रम में रविवार को शामिल होने गया था। तिलक का कार्यक्रम फिरोजाबाद जिले में आयोजित किया गया...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.