प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 15 -- पट्टी,हिन्दुस्तान संवाद। मेला मैदान से बाईपास को जोड़ने वाले मार्ग पर शनिवार रात पिकअप की टक्कर से बिजली का पोल टूट गया। जिससे बिजली की आपूर्ति ठप हो गई। मोहल्ले में अंधेरा छा गया। पट्टी मेला मैदान से बाईपास वाले मार्ग पर शनिवार रात पिकअप लेकर ड्राइवर जा रहा था। लोगों का कहना है कि तेज रफ्तार पिकअप से ड्राइवर का नियंत्रण हटा तो वह सीधे सड़क के किनारे लगे विद्युत पोल से टकरा गई। इससे विद्युत पोल टूट गया। पोल टूटते ही आपस में तार टकराए तो पूरे मोहल्ले की बिजली ठप हो गई। मोहल्ले के लोगों ने इसकी जानकारी विद्युत विभाग के अवर अभियंता जयराज राजपूत को दी। वह कर्मचारियों के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने इस मामले में लापरवाहीपूर्ण वाहन चलाते चलाकर विद्युत पोल क्षतिग्रस्त करने के मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने वा...