शामली, अप्रैल 30 -- कैराना के आलखुर्द निवासी वसीम ने बुधवार को कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि गत सोमवार सुबह करीब पांच बजे उसका भाई अनीस खुरगान बाईपास पर घर में चल रही निर्माण कार्य के लिए रेत की बुग्गी लेने गया था। जहां वह सड़क किनारे खड़ा था। इस दौरान तेज गति से आ रही पिकअप गाड़ी में उसके भाई को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन घायल को पहले शामली और बाद में मेरठ प्राइवेट अस्पताल ले गए थे। जहां उसे वेंटिलेटर पर रखा गया है। मामले में पिकअप चालक के विरूद्ध कार्रवाई की मांग की गई है। यह भी पढ़ें- दढ़ियाल में तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक को मारी टक्कर, तीन घायल

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...