प्रतापगढ़ - कुंडा, नवम्बर 28 -- मानधाता थाना क्षेत्र के लिलौली गांव निवासी 32 वर्षीय राजकुमार पटेल बाइक से जेठवारा जा रहे थे। जेठवारा थाना क्षेत्र के होला का पुरवा गांव के पास सामने से आई तेज रफ्तार पिकअप ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। पिकअप चालक तेजी से भाग निकला। आवाज सुनकर आसपास के लोग पहुंचे तो उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना पर परिजन पहुंचे और शव देखते ही कोहराम मच गया। पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...