प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 1 -- जामताली, हिन्दुस्तान संवाद। इलाके के डंड़वा गांव में मामा के घर आयोजित मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा में पट्टी से आए युवक की बाजार में पिकअप की टक्कर से मौत हो गई। साथ मौजूद युवक घायल हो गया। उसका मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है। पट्टी कोतवाली क्षेत्र के सदहा गांव निवासी ओमप्रकाश सिंह का 20 वर्षीय बेटा आर्यन सिंह शनिवार को रानीगंज थाना क्षेत्र के जामताली डंड़वा में अपने मामा गुलाब सिंह मामा के घर आया था। वहां से डंड़वा निवासी शिवम सिंह के साथ बाइक से जामताली बाजार गया था। जामताली पंडितान गांव के गेट के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने टक्कर मार दी। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। आर्यन को मेडिकल कॉलेज से प्रयागराज रेफर कर दिया गया। प्रयागराज में इलाज के दौरान देर रात उसकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही जामताली ड...