आजमगढ़, दिसम्बर 23 -- आजमगढ़, संवाददाता। कंधरापुर थाना क्षेत्र के भंवरनाथ के पास मंगलवार की शाम पिकअप की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि चाचा घायल हो गए। युवक चाचा को रेलवे स्टेशन छोड़ने जा रहा था। मौत की सूचना मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की। महराजगंज क्षेत्र के जुड़ारामपुर गांव निवासी 24 वर्षीय बृजेश गोस्वामी संयुक्त अरब अमीरात में रहते थे। एक माह पूर्व घर आए थे। मंगलवार को वे अपने चाचा उदय को छोड़ने के लिए रेलवे स्टेशन जा रहे थे। कंधरापुर थाना क्षेत्र के भंवरनाथ के पास सामने से आ रही पिकअप ने टक्कर मार दी। जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने एंबुलेंस से उन्हें मंडलीय अस्पताल पहुंचाया, जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने बृजेश को मृत घोषित कर दिया। चाचा का उपचार चल रहा है। मौत की सू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.