गौरीगंज, अप्रैल 17 -- अमेठी। गौरीगंज कोतवाली क्षेत्र के मुसाफिरखाना रोड पर नेता मोड़ के पास अनियंत्रित पिकअप की टक्कर से मोपेड सवार किसान की मौत हो गई। वहीं पिकअप मौके पर ही छोड़ कर चालक फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की है। मुंशीगंज कोतवाली क्षेत्र के इंदरिया मजरे किटियावां गांव निवासी 59 वर्षीय किसान नन्हेंबाबू पांडेय पुत्र गया प्रसाद शुक्रवार की सुबह लगभग 10 बजे अपनी पत्नी के इलाज के लिए उन्हें दूसरे वाहन से भेजकर खुद मोपेड से जिला अस्पताल जा रहे थे। यह भी पढ़ें- पिकअप की टक्कर से मोपेड सवार किसान की मौत जैसे ही वह मुसाफिरखाना रोड पर नेता रोड मोड़ के पास पहुंचे तभी पीछे से आ रही दुग्ध वाहन की पिकअप ने मोपेड में टक्कर मार दिया। जिससे नन्हेंबाबू ...