कन्नौज, मई 1 -- फर्रुखाबाद रोड पर खाड़े देवर के समीप अनियंत्रित पिकअप ने एक भठ्ठा श्रमिक को टक्कर मार दी। सड़क किनारे खड़ी कार से टकरा कर पिकअप सड़क के किनारे एक पेड़ से टकरा गई। शुक्रवार की शाम फर्रुखाबाद रोड पर अनियंत्रित पिकअप ने एक सड़क के किनारे खड़ी कार में टक्कर मार दी। जिससे कार क्षतिग्रस्त होकर सड़क के किनारे खड्ड में चली गई। इसके बाद सड़क के किनारे खड़े भट्ठा श्रमिक लाल बादशाह को घायल कर दिया। बताया गया है कि बिहार के गया जिले के ग्राम बजौरी निवासी भट्ठा श्रमिक पिकअप की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। मौके पर मौजूद भीड़ ने पिकअप ड्राइवर रामकुमार को पकड़ लिया। पुलिस ने पिकअप ड्राइवर राम कुमार को हिरासत में लेकर चोटिल होने की दशा में उसे स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया। पुलिस ने बताया कि ...