प्रयागराज, फरवरी 27 -- बाजार से घर लौट रहे राजरूपपुर निवासी बुजुर्ग पिकअप की टक्कर से घायल हो गए। उन्हें एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत गंभीर बताई गई है। मामले में खुल्दाबाद पुलिस पर पिकअप चालक को चौकी से छोड़ने का आरोप लगाया गया है। राजरूपपुर धूमनगंज निवासी 70 वर्षीय समीर कुमार दास कैंटरिंग का काम करते हैं। गुरुवार दोपहर वह कल्याणी देवी गए थे। लौटते समय पेंट लेने के लिए करबला चौकी के पास रुके थे। वहीं सड़क पार करते समय पिकअप चालक ने उन्हें टक्कर मार दी। लोगों ने पिकअप चालक को पकड़ लिया और घायल समीर कुमार को एक निजी अस्पताल ले गए जहां से उन्हें एसआरएन अस्पताल भेज दिया गया। बेटे विश्वजीत ने बताया कि पिकअप चालक को करबला चौकी के पुलिसकर्मियों ने लूकरगंज चौकी भेज दिया। वहां के पुलिसकर्मियों ने कुछ देर बाद चालक को छोड़ दिया। ...