लखीमपुरखीरी, मार्च 6 -- उचौलिया थाना क्षेत्र के लखनौरिया तिराहे पर मंगलवार की रात एक तेज रफ्तार पिकअप की जोरदार टक्कर से सोनौआ गांव निवासी 65 वर्षीय सुरेश यादव पुत्र प्यारे लाल यादव की मौत हो गई। सुरेश कुमार यादव शाहजहांपुर से अपने पैतृक गांव सोनौआ किसी साधन से आ रहे थे। लखनौरिया तिराहे पर पैदल सड़क पार करते समय एक पिकअप की जोरदार टक्कर लगने से वह काफी दूर उछल कर जा गिरे। परिजन गंभीर घायल सुरेश यादव को अपने निजी वाहन से इलाज के लिए जिला अस्पताल शाहजहांपुर ले गए। चिकित्सकों ने दुर्घटना में गंभीर घायल को जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।मौत की सूचना मिलते ही घर परिवार में कोहराम मच गया। सुरेश यादव शाहजहांपुर के अजीजगंज मोहल्ले में एक ट्रांसपोर्टर कंपनी में मुनीमी का काम करते थे। वहीं से होली के त्योहार में शामिल होने अपने पैतृक गांव सोनौआ जा र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.