रुडकी, अप्रैल 30 -- रुड़की। पिकअप की टक्कर से बाइक सवार एक महिला और उसका बेटा घायल हो गए। आसपास के लोगों ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया। वहीं, पिकअप चालक मौके से फरार हो गया। गुरुवार की दोपहर लक्सर-रुड़की मार्ग पर ढंडेरा के पास लक्सर की ओर से आ रही एक पिकअप ने सामने से आ रही एक बाइक को टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार मां-बेटा सड़क पर गिरकर घायल हो गए। हादसे के बाद चालक पिकअप लेकर मौके से फरार हो गया। हादसा होता देख आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और दोनों को अस्पताल पहुंचाया। साथ ही हादसे की सूचना सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस को दी। यह भी पढ़ें- डीसीएम ने बाइक में मारी टक्कर, तीन घायल कोतवाली प्रभारी प्रदीप बिष्ट ने बताया कि घायलों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...