पिकअप की टक्कर से बाइक सवार पिता-पुत्र घायल
नैनीताल, जून 3 -- नैनीताल। मल्लीताल के अंडा मार्केट क्षेत्र में बुधवार को एक पिकअप वाहन की टक्कर से बाइक सवार पिता-पुत्र घायल हो गए। सात नंबर क्षेत्र निवासी राजू जीना अपने 11 वर्षीय बेटे दक्ष को बाइक से स्कूल छोड़ने जा रहे थे। अंडा मार्केट क्षेत्र में सामने से आ रही एक पिकअप ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में पिता-पुत्र घायल हो गए। जिन्हें बीडी पांडे जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.