गंगापार, अप्रैल 26 -- रिश्तेदारी से घर लौट रहे बाइक सवार दो युवकों को शनिवार देर रात तेज रफ्तार पिकअप ने जोरदार टक्कर मार दी। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, मेजा के चिलबिला गांव निवासी 25 वर्षीय राकेश कुमार और 22 वर्षीय शिवम कुमार शनिवार रात करीब दो बजे एक ही बाइक पर सवार होकर घर लौट रहे थे। जैसे ही वे मेजारोड-मिश्रपुर मार्ग पर सोरांव गांव के पास दुर्गावती स्कूल के सामने पहुंचे, तभी एक तेज रफ्तार पिकअप चालक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल दोनों घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामनगर पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार किया, लेकिन हालत गंभीर देखते हुए दोनों को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। उधर, हादसे के बाद आरोपी चालक पिकअप ल...