इटावा औरैया, मार्च 10 -- इटावा। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के सराय एसर स्थित एक पेट्रोल पंप के पास मंगलवार दोपहर अनियंत्रित पिकअप ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। सराय एसर निवासी हिमांशु अपने दोस्त प्रेम के साथ बाइक से बाजार कपड़े खरीदने जा रहे थे। जैसे ही वे पेट्रोल पंप के पास पहुंचे, तभी अनियंत्रित पिकअप ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से दोनों युवक सड़क पर दूर तक घिसटते चले गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर श्याम बाबू ने प्राथमिक उपचार के बाद हिमांशु की हालत गंभीर देखते हुए उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...