मथुरा, मार्च 9 -- कोसीकलां थाना अंतर्गत हाइवे पर गांव अजीजपुर के समीप सोमवार को पिकप की टक्कर से बाइक सवार दंपति की मौत हो गयी। वह छाता स्थित अपनी रिश्तेदारी से होडल अपने घर जा रहे थे। बंचारी, होडल निवासी रमेश (38) अपनी पत्नी सीमा (35) के साथ विगत दिन छाता स्थित रिश्तेदारी में आये थे। यहां से सोमवार को दोनों बाइक से अपने घर होडल वापस जा रहे थे। हाइवे पर गांव अजीजपुर के समीप पीछे से आये पिकप चालक ने तेजी व लापरवाही से चलाते हुए बाइक में टक्कर मार दी। इसके चलते बाइक सवार दंपति रोड पर गिर कर गंभीर रूप से घयाल हो गये। सूचना पर इलाका पुलिस ने मौका मुआयना कर दोनों को तत्काल एम्बुलेंस की मदद से उपचार को सीएचसी कोसीकलां में भर्ती कराया। वहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.