बहराइच, मार्च 19 -- बहराइच, संवाददाता। बड़ी नहर के पास तेज रफ्तार पिकअप ने आगे जा रही बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बाइक सवार पांच फुट दूर जाकर सड़क पर गिर गए और बाइक भी दूर जा गिरी। इस हादसे में पीछे सवार अधेड़ की मौत हो गई, जबकि बाइक चालक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को चर्दा सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। रूपईडीहा थाना क्षेत्र के शिवदास गांव निवासी मुबारक (50) पुत्र सिकंदर बुधवार रात सहयोगी गुड्डू के साथ बाइक से रूपईडीहा से गांव लौट रहे थे। जैसे ही वे बड़ी नहर के पास पहुंचे, पिकअप वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद पिकअप चालक मौके से फरार हो गया।हादसे में दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। एंबुलेंस से दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चर्दा ला...