पिकअप की टक्कर से दो बच्चे घायल
बलिया, जून 23 -- रसड़ा। रसड़ा-कासिमाबाद मार्ग पर अखनपुरा गांव के पास सोमवार को पिकअप के धक्के से दो बच्चे घायल हो गए। क्षेत्र के कटहुरा निवासी अच्छेलाल यादव की बड़ी बेटी अपनी छह वर्षीय बहन अंशिका व आठ वर्षीय चंदन यादव के साथ रसड़ा में किसी के यहां दूध पहुंचाकर स्कूटी से घर लौट रहे थे। इसी बीच अखनपुरा के पास पीछे से आ रही पिकअप ने स्कूटी में टक्कर मार दी। इससे अंशिका और चंदन घायल हो गए। जबकि बड़ी बेटी को मामूली चोटें आई। घायलों को आसपास के लोगों ने स्थानीय सीएचसी पहुंचाया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद अंशिका की हालत गंभीर होने पर डाक्टरों ने सदर अस्पताल रेफर कर दिया। सूचना पर पहुंचे परिजन उसे इलाज के मऊ लेकर चले गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.