पिकअप की टक्कर से दंपति और बेटे की मौत
आजमगढ़, मई 18 -- अतरौलिया, हिन्दुस्तान संवाद। गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस-वे के किलोमीटर 68.9 के करीब सोमवार की दोपहर पिकअप की टक्कर से बाइक सवार दंपति और उनके आठ साल के बेटे की मौत हो गई। दुर्घटना के समय तीनों रिश्तेदारी से घर लौट रहे थे। गलत दिशा से आ रही पिकअप ने सामने से टक्कर मार दी। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के बनकट जगदीश कोइरीपुर गांव निवासी 38 वर्षीय संतोष विश्वकर्मा रविवार को अपनी पत्नी 35 वर्षीय शशिकला उर्फ गुड़िया और पुत्र आठ वर्षीय रेयांश के साथ साली के घर गोरखपुर गए थे। सोमवार को तीनों गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस-वे के रास्ते बाइक से घर लौट रहे थे। उन्हें अतरौलिया के गदनपुर टोल प्लाजा के पास गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस-वे से उतरना था। भूल से वे आगे चले गए। अतरौलिया थाना क्षेत्र के खीरीडीहा गांव के पास किमी 68.9 के पास गलत दिशा से आ रही पिकअप ने...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.