आजमगढ़, अप्रैल 6 -- संजरपुर, हिन्दुस्तान संवाद। सरायमीर थाना क्षेत्र के राम जानकी मंदिर छित्तूपट्टी के पास रविवार की सुबह पिकअप की टक्कर से डेंटर की मौत हो गई। घटना के समय वे सड़क किनारे टहल रहे थे, इस दौरान पीछे से आई पिकअप टक्कर मारते हुए फरार हो गई। मौत की सूचना मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया। सरायमीर थाना क्षेत्र के छित्तूपट्टी गांव निवासी 60 वर्षीय अनीश अहमद पूर्व में विदेश रहते थे। पांच-छह साल से घर पर रह कर वाहन डेंटिंग का काम करते थे। उनका मकान आजमगढ़-लखनऊ मार्ग पर छित्तूपट्टी गांव में सड़क के किनारे है। घर पर ही वे वाहनों के डेंटिंग की दुकान खोले थे। परिजनों का कहना है कि रविवार की सुबह अनीश अहमद सो कर उठे और मस्जिद में नमाज पढ़ने के लिए गए थे। मस्जिद से लौटने के बाद प्रतिदिन की तरह सड़क के किनारे टहल रहे थे। इस दौरान पीछे से आई...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.