हरदोई, अगस्त 4 -- सुरसा। थाना क्षेत्र के खजुरहरा गांव में सोमवार शाम घर के बाहर खेल रही चार वर्षीय बच्ची की तेज रफ्तार पिकअप लोडर की टक्कर से मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया। खजुरहरा निवासी रफीक ने तहरीर देकर बताया कि उनकी चार वर्षीय बेटी सुन्नत सोमवार शाम घर के बाहर खेल रही थी। इसी दौरान तेज रफ्तार पिकअप डाला अनियंत्रित होकर बच्ची को टक्कर मार गया। हादसे में गंभीर रूप से घायल बच्ची को परिजन तत्काल जिला अस्पताल ले गए। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक जानकारी जुटाई। थानाध्यक्ष विश्वास शर्मा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे उनके आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...