बाराबंकी, जून 12 -- त्रिवेदीगंज। लोनीकटरा थाना क्षेत्र में लखनऊ सुल्तानपुर हाईवे पर करौंदी मोड़ के पास शुक्रवार शाम पिकअप ने बाइक में टक्कर मार दी। इसमें चार लोग घायल हो गए। घायलों को सीएचसी त्रिवेदीगंज ले जाया गया। तीन घायलों की हालत गंभीर होने पर डाक्टर ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। शिव किशोर यादव पुत्र रामसेवक यादव निवासी रामभी, थाना हैदरगढ़ तथा सुभाष कुमार पुत्र जियालाल निवासी सातनपुरवा, थाना शिवरतनगंज जा रहे थे। शिव किशोर बीएससी एग्रीकल्चर का पेपर देने गए थे। करौंदीं गांव मोड़ के पास किसी पिकअप चालक ने इनकी बाइक में टक्कर मार दी। इसमें शिव किशोर व सुभाष के अलावा पास मौजूद आयुष (आठ) पुत्र गोविंद निवासी त्रिवेदीगंज व गौरव त्रिवेदी पुत्र रमेश शंकर त्रिवेदी निवासी हवेली भी चपेट में आकर घायल हो गए। मौके पर जुटी भीड़ ने सभी घायलों को...