प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 14 -- लवाना, हिन्दुस्तान संवाद। साइकिल से जा रही चार किशोरियों को अनियंत्रित पिकअप ने टक्कर मार दी। हादसे में चारों किशोरियां सड़क पर गिरकर घायल हो गईं। सोनम की हालत गंभीर होने पर उसे एम्स रायबरेली रेफर कर दिया गया। नवाबगंज थाना क्षेत्र के राजा का पुरवा गांव निवासी राज करन पटेल की 13 वर्षीय बेटी आरबी पटेल, तीन भतीजियां 18 वर्षीय सोनम, 17 वर्षीय सुषमा, 15 वर्षीय रितिका पुत्री राजाराम शनिवार को अपने घर से कपड़ा खरीदने बाजार साइकिल से जा रही थी। जैसे ही वह गुलरही की बाग परियावां के पास पहुंचीं, परियावां की ओर से शटरिंग का सामान लादकर आ रही पिकअप अनियंत्रित होकर साइकिल में टक्कर मार दी। हादसे में साइकिल सवार चारों किशोरी गंभीर रूप से घायल हो गई। आसपास के लोगों ने एम्बुलेंस से सभी को सीएचसी भेजा। प्राथमिक उपचार के बाद भी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.