आजमगढ़, अप्रैल 5 -- आजमगढ़, संवाददाता। दुर्घटना में घायल युवक की शहर के एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान शनिवार की सुबह मौत हो गई। बीस दिन पूर्व वह बाइक से जाते समय पिकअप की टक्कर से घायल हो गया था। अंबेडकर नगर जनपद के राजेसुल्तानपुर थाना क्षेत्र के दुबौली गांव निवासी 43 वर्षीय गिरीशचंद्र त्रिपाठी 13 मार्च को बाइक से अपने बच्चे को स्कूल छोड़ने गए थे। बच्चे को छोड़ने के बाद वह घर लौट रहे थे। तुलसीपुर मोड़ के पास पहुंचने पर पिकअप ने टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय उपचार के बाद उन्हें शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। उपचार के दौरान शनिवार की सुबह मौत हो गई। उनका एक बेटा है। घटना के बाद से परिवार के लोग रो-रो कर बेहाल हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.