गोरखपुर, अक्टूबर 3 -- सहजनवा, हिन्दुस्तान संवाद। गीडा थाना क्षेत्र में जैतपुर तिराहे के पास पिकअप की टक्कर से घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक के भाई की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात पिकअप चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। खजनी थाना क्षेत्र के ऐनवा गांव निवासी सुनील कुमार ने पुलिस को बताया कि उनके भाई अनिल गौड़ शुक्रवार को मोटरसाइकिल से गोरखपुर जा रहे थे। इसी दौरान जयप्रकाश तिराहे के पास गोरखपुर की ओर से आ रही पिकअप ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में अनिल गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले गए, जहां से हालत गंभीर होने पर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। यह भी पढ़ें- Sonbhadra News: आटो के धक्के से बाइक सवार ठेकेदार की मौत, चालक फरार मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों ने भी हालत गंभीर देखते हुए उन्हें लखनऊ ...