पिकअप की टक्कर से घायल मजदूर ने दम तोड़ा
शामली, मई 4 -- कैराना। एक सप्ताह पूर्व पिकअप गाड़ी की टक्कर से घायल हुए ईंट भट्ठा मजदूर की मेरठ मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान मौत हो गई। मजदूर की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। नगर के मोहल्ला आलखुर्द निवासी अनीस उम्र करीब 33 वर्ष गत 27 अप्रैल की सुबह करीब पांच बजे रेत की बुग्गी खरीदने के लिए खुरगान चौराहे की ओर पैदल जा रहा था। इसी दौरान तेज गति से आ रही पिकअप गाड़ी ने उसे टक्कर मार दी थी, जिस कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। घायल को पहले शामली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां हालत गंभीर होने पर हायर सेंटर रेफर कर दिया था। यह भी पढ़ें- तेज रफ्तार पिकअप की ठोकर से आइसक्रीम विक्रेता की मौत, रोड जाम मुकदमा दर्ज इस संबंध में पीड़ित के भाई नईम ने मुकदमा दर्ज कराया था। बताया था कि पिकअप चालक इमरान निवासी गांव भूरा ने पहले इल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.