आजमगढ़, दिसम्बर 18 -- माहुल, हिन्दुस्तान संवाद। फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के पलिया चौराहे के पास बुधवार की शाम को पिकअप की टक्कर से घायल बाइक सवार की देर रात उपचार के दौरान मौत हो गयी। घायल को सीएचसी में भर्ती कराया गया था। मौत की सूचना मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की। फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के राजागंज बिलारमऊ गांव निवासी 35 वर्षीय राजेश कुमार मजूदरी करता था। बुधवार की शाम को पलिया चौराहे के किनारे बाइक खड़ी कर किसी से बात कर रहे थे। उसी दौरान पीछे से आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने टक्कर मार दी। हादसे में राजेश कुमार घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने पिकअप चालक को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। घायल को सीएचसी फूलपुर में भर्ती कराया गया था। उपचार के दौरान गुरुवार की भोर में मौत हो गयी। मृत राजेश के दो बेट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.