पिकअप की टक्कर से कई वाहन आपस में भिड़े, बाल-बाल बचे लोग
मऊ, जून 11 -- दोहरीघाट,हिन्दुस्तान संवाद।थाना क्षेत्र अंतर्गत वाराणसी-गोरखपुर फोरलेन पर कुसुम्हा चट्टी के पास गुरुवार को पिकअप वाहन की टक्कर के बाद कई वाहन आपस में भिड़ गए। हादसे में वाहन क्षतिग्रस्त हो गए, जबकि उसमें सवार लोग बाल-बाल बच गए। घटना के बाद कुछ देर के लिए मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार फोरलेन पर तेज रफ्तार जा रही एक पिकअप अनियंत्रित होकर पीछे से आल्टो कार से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि पीछे आ रहे अन्य वाहन भी एक-दूसरे से भिड़ गए। हादसे में कई वाहनों के अगले और पिछले हिस्से क्षतिग्रस्त हो गए। घटना की सूचना मिलते ही दोहरीघाट पुलिस मौके पर पहुंची और यातायात व्यवस्था को सुचारू कराया। यह भी पढ़ें- हाईवे पर डिवाइडर से टकराई कार, बाल-बाल बचे चार यात्री दुर्घटना के कारण कुछ समय तक फोरलेन पर वाहनों...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.