फतेहपुर, मार्च 17 -- बिंदकी। कोतवाली क्षेत्र के खजुहा कस्बे में मंगलवार सुबह तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से एक ई-रिक्शा क्षतिग्रस्त होकर दो टुकड़ों में बंट गया। हादसे में चालक समेत छह लोग घायल हो गए। सभी घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी में बिंदकी में भर्ती कराया गया है। सहिमलपुर थाना जाफरगंज निवासी 65 वर्षीय ई-रिक्शा चालक राकेश कुमार चंदापुर थाना साढ़ कानपुर निवासी 40 वर्षीय राजेश उनकी पत्नी सिया कांति और डेढ़ वर्षीय पुत्री राखी देवी साथी कोडार थाना ललौली निवासी राम जानकी देवी और उनका 13 वर्षीय पुत्र लवकुश को लेकर ई-रिक्शा से जा रहा था। घायल राजेश ने बताया कि वह अपनी पत्नी, बेटी और अन्य रिश्तेदारों के साथ ससुराल शिवपुरी से ई-रिक्शा में बैठकर जा रहा था। तभी हादसे का शिकार हो गया। कोतवाल दुर्गेश गुप्ता ने बताया कि सभी को अस्पताल पहुंचाया गया है।...