अमरोहा, जून 3 -- रहरा, संवाददाता। ​रहरा थाना क्षेत्र के तरौली-बरतौरा मार्ग पर बगद नदी पुल के पास तेज रफ्तार पिकअप ने ई-रिक्शा को सामने से टक्कर मार दी। हादसे में ई-रिक्शा चालक की मौत हो गई, जबकि दो यात्री गंभीर घायल हो गईं। हादसे में ई-रिक्शा के परखच्चे उड़ गए। पिकअप भी हादसे के बाद खंदक में पलट गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा है।​जानकारी के मुताबिक थाना क्षेत्र के गांव बिरामपुर निवासी हरकेश ई-रिक्शा चलाता है। बुधवार दोपहर वह छपना से हसनपुर कोतवाली के गांव शाहपुर निवासी चंपा देवी और उनके 12 वर्षीय धेवते बंटी को कसाईपुरा गांव के लिए लेकर जा रहा था। दोपहर करीब एक बजे जैसे ही ई-रिक्शा बगद नदी पुल के पास पहुंची कि सामने से आ रही पिकअप ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ई-रिक्शा के परखच्चे उड़ गए। पिकअप भी खंदक में गिरकर पलट गई।हादसे म...